यदि आप अपना Jharkhand Ration Card Download करना चाहते है | तो आप बिलकुल सही पोर्टल पर है | इस आर्टिकल में कार्ड राशन डाउनलोड करने का आसान तरीका बताया है | राशन कार्ड एक ज़रूरी दस्तावेज है | राशन कार्ड सरकार द्वारा बनाया जाता है | राशन कार्ड का उद्देश्य गरीब परिवारों को सस्ते दामों पर राशन उपलब्ध कराना है | ऑनलाइन डाउनलोड किया हुआ राशन कार्ड किसी भी सरकारी कार्यो में इस्तेमाल नहीं हो सकता | यह बस आपकी जानकारी के लिए है |

निम्नलिखित चरणों का पालन कर के आप अपना Jharkhand Ration Card Download कर सकते हैं |
झारखण्ड राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करे!
- Jharkhand Ration Card Download आप दो तरीको से कर सकते है |
- इस आर्टिकल में हमने दोनों तरीका को विस्तार से बतयाया है |
Jharkhand Ration Card Download राशन कार्ड नंबर से कैसे करे:
- सबसे पहले आपको aahar.jharkhand.gov सरकारी पोर्टल को सर्च करना होगा |
- पोर्टल का चुनाव करे और पोर्टल पर विजिट करे |
- होमपेज में मेनूबार में दूसरे नंबर के मेनू लाभूक के कार्ड की जानकारी के ऑप्शन पर क्लिक करे |

- अब एक और मेनू खुल जाएगा | आप तीसरे नंबर के मेनू राशनकार्ड विवरण के विकल्प का चयन करे |

- आपकी स्क्रीन पर एक फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको अपनी डिटेल्स देनी होगी |
- यदि आपको अपना राशन कार्ड नंबर पता हे | तो आप केवल राशन कार्ड नंबर और कॅप्टचा को भरे |
- ध्यान रखिये की कॅप्टचा में छोटे-बड़े दोनों अक्षर होते हे | तथा कॅप्टचा में कभी कभी नंबर भी आ जाते है |
- आपको अपनी स्क्रीन पर जैसे अक्षर दिख रहे हे, आपको वैसे ही भरने होंगे |
- अब आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

- आपकी स्क्रीन पर आपका राशन कार्ड आ जाएगा | जिसको प्रिंट कर के आप अपने पास सुरक्षित रख सकते है | राशन कार्ड को प्रिंट करने के लिए प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करे |
राशन कार्ड नंबर के बिना Jharkhand Ration Card Download करे:
- इसके लिए आपको aahar.jharkhand.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करना होगा आप लिंक पर क्लिक करके भी वेबसाइट पर जा सकते है | aahar.jharkhand.gov.in
- अब आप वेबसाइट के होमपेज पर पहुंच जाएगे |
- मेनूबार में से लाभूक के कार्ड की जानकारी के विकल्प का चुनाव करे |

- अब आपकी स्क्रीन पर लाभूक के कार्ड की जानकारी के निचे कुछ मेनू दिखाई देंगे |
- आपको तीसरे नंबर के मेनू राशनकार्ड विवरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा |

- अब आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा | जिसमे आपको अपने क्षेत्र की जानकारी का चुनाव करना होगा |
- फॉर्म में अपने District, Block, village/Ward या Dealer और CardType का सही सही चुनाव करे और सही कॅप्टचा भरे |
- आपकी स्क्रीन पर आपके क्षेत्र के सभी राशन कार्ड धारक के नाम की लिस्ट खुल जाएगी |

- आपको अपना नाम लिस्ट में खोजना होगा, और अपना राशन कार्ड नंबर लिख लेना होगा |

- अब आपको फिर से वापिस फॉर्म पर आना पड़ेगा और राशन कार्ड नंबर और कॅप्टचा को सही सही भर कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | इसको आप निचे इमेज की सहयता से भी समझ सकते है |

- आपके सामने झारखंड राशन कार्ड आ जाएगा जिसका आप प्रिंट भी निकल सकते है, यदि आप मोबाइल से डाउनलोड कर रहे है, तो आप स्क्रीनशॉट ले सकते है |
- ऊपर बताए गए सभी स्टेप को फॉलो कर के आप आसनी से अपना Jharkhand Ration Card Download कर सकते है |
Jharkhand Ration Card Download FAQs
झारखंड राशन कार्ड सरकारी पोर्टल का नाम क्या है?
aahar.jharkhand.gov.in झारखण्ड सरकार का पोर्टल है |
झारखण्ड में राशन कार्ड कितने प्रकार के होते है?
APL (गरीबी रेखा से ऊपर) राशन कार्ड
BPL (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड
AAY (अंत्योदय अन्न योजना) राशन कार्ड
PHH (प्राथमिकता परिवार) राशन कार्ड
झारखण्ड राज्य में राशन कार्ड धारकों को क्या लाभ मिलते है?
राशन कार्ड धारकों को PDS के माध्यम से सब्सिडी वाली खाद्यान्न (चावल, गेहूं, चीनी आदि) मिलती है।